छत्तीसगढ़

Jagdalpur News : महापौर के भाजपा प्रवेश पर मची है घमासान..

महापौर सफीरा साहू के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, जहां एक ओर आज कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस की महिला पार्षदों ने महापौर पर लगाए है गंभीर आरोप,

अंबेडकर वार्ड की पार्षद दीपा नाग ने महापौर पर दो लाख रिश्वत की पेशकश और अविश्वास प्रस्ताव पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगाया,

तो वही कांग्रेस की महापौर ने इसे सरासर गलत और मनगढंत करार दिया ,और पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप पर उल्टे सवाल कर कहा कि दीपा नाग से इस मामले में कभी भी कोई चर्चा नहीं की है..

महापौर सफिरा साहू ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता रहीं है पूरी ईमानदारी से उन्होंने अपना दायित्व निभाया है,.. महापौर कार्यकाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब से मैंने पदभार संभाला है मेरी संपत्ति और मेरे कार्यों की जांच कर ली जाए.. और
साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जितने भी पार्षद और पदाधिकारी निगम सरकार में है उनकी संपत्तियों की भी जांच कराई जाए ..कौन भ्रष्टाचार में डूबा है और कौन पाक साफ है…

दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा..
महापौर ने अपने भाजपा प्रवेश पर कहा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए जाने के कारण पार्टी छोड़ने की बात कही,

कांग्रेस अध्यक्ष पर महिलाओं के सम्मान न किए जाने से आहत रही..

crash course
apeks
rajpriya
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button